Kannauj News: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- तालग्राम में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर तालग्राम नगर में सोमवार रात भगवान महर्षि वाल्मीकि की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ताशों और गाजे-बाजे की धुन के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। आकर्षक ढंग से सजाई गईं विभिन्न धार्मिक झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा के दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल-ताशों की गूंज और धार्मिक धुनों के बीच भगवान महर्षि वाल्मीकि के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा में सजी आकर्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.