Kannauj News: महमूदपुर पैठ में खूनी संघर्ष, बोलेरो चढ़ाने से युवक की मौत का आरोप
कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि गांव में अफरातफरी मच गई। एक युवक को बंधक बनाए जाने की सूचना पर उसे छुड़ाने पहुंचे लोगों पर हथियारों से हमला करने और इसके बाद जान बचाकर भाग रहे लोगों पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप है। वाहन की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय बीएससी का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में हत्या और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।घटना के विवरण रामपुर निवासी आदित्य सिंह ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.