Kannauj News: मवेशी को बचाने में बाइक फिसली, युवक घायल
कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बेसहारा मवेशी को बचाने के प्रयास में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के किस्तियापुर निवासी समीर पुत्र देशराज मंगलवार शाम रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। वह तालग्राम-तेराजाकेट मार्ग पर निकवा गांव के पास पहुंचा था, तभी अचानक सामने आए एक बेसहारा मवेशी को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में समीर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Shravasti News: आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर एंबुलेंस से घायल युवक को सीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.