Kannauj News: मरीजों से दुर्व्यवहार और निजी एंबुलेंस पर सख्त हुए ऊर्जा मंत्री, डॉक्टरों को दी चेतावनी
कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के आपातकालीन विभाग का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अनावश्यक रेफर करने या इलाज में लापरवाही की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अस्पताल में आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सम्मानजनक व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार हर हाल में मिलना चाहिए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज जनता की सुविधा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को अनावश्यक परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.