Kannauj News: ममता पर भारी हुआ प्रेम, दो मासूमों को छोड़ महिला फरार
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र की नादेमऊ चौकी अंतर्गत एक गांव से सामने आया मामला रिश्तों और ममता को झकझोर देने वाला है। यहां एक महिला अपने ही दो मासूम बच्चों को छोडक़र गांव के युवक के साथ फरार हो गई। तीन महीने बीत जाने के बाद भी न मां लौटी, न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई और इधर एक पिता अपने बच्चों को सीने से लगाए न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन परिजनों ने दोनों को घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद युवक की पिटाई भी की गई। लेकिन इस घटना के बाद भी दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुए। आरोप है कि युवक ने महिला को मोबाइल दिलाकर संपर्क बनाए रखा और कुछ ही दिनों बाद दोनों मौका पाकर घर से फरार हो गए। पीडि़त पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.