कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: मिरगावां/गुगरापुर। शुक्रवार को क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाईं गईं। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर शंख-घंटों की ध्वनि और जयकारों से गूंज उठे। महिलाओं ने सोहर व मंगलगीत गाकर खुशियां मनाईं। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन हुआ। मिरगावां, गुगरापुर समेत आसपास के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: लड्डू गोपाल को सुबह-शाम लगा भोग, आरती से गूंजा वातावरण यह भी पढ़ें- Garhwa News: 12 बजते ही 'जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की' से गूंजा बंशीधर मंदिर यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आधी रात जन्मे गोपाल, मोहिनी सूरत ...