Kannauj News: मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शासन के निर्देश पर शनिवार को हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और प्रधानाचार्य राधाबल्लभ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर बनवारी नगर, विभिन्न गलियों, मोहल्लों और मुख्य बाजार से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें एनसीसी कैडेट्स सहित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी अधिकारी मेजर संदीप कुमार माधव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बीएलओ से बात करेंगे मतदाता हम अवश्य बनेंगे और भारत के भाग्य विधाता हैं हम माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.