कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। खेत पर मक्का की फसल बोरे में भर रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर धारदार हथियार और डंडों से हमला करने, जातिसूचक गालियां देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरापुर निवासी अमित दोहरे पुत्र सर्वेश दोहरे सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे बेहटा निवासी अपने साझेदार रामभजन पुत्र स्व. हीरालाल के खेत में मक्का की फसल बोरे में भर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रामभजन के पड़ोसी अनूप पुत्र स्व. रामऔतार, लालाराम पुत्र स्व. बाबूराम तथा दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और...