कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। नगर पंचायत सिकंदरपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार को रामकिशन बाल्मीकि के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखी अलमारी, इन्वर्टर, 33 हजार रुपये की नकदी, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में पीडि़त परिवार को काफी नुकसान हुआ है। मकान में अचानक आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। पीडि़त रामकिशन बाल्मीकि के अनुसार गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण आग लगने की आशंका...