Kannauj News: मकान बंटवारे का विवाद बना मारपीट की वजह, चार पर केस
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: ठठिया। मकान के बंटवारे को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को रास्ते में घेरकर पीट दिया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठठिया थाना क्षेत्र के चिघरूआपुर गांव निवासी सुखविंदर पुत्र बलराम के मुताबिक, मकान निर्माण के दौरान रोक लगाने पर गांव के हिमांशु, उदयवीर, डिम्पी और रेखा उससे रंजिश मानने लगे थे। सोमवार को वह दुकान जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में घेरकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.