कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना पुलिस ने मंदिर से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की झटका मशीन, छोटी बैटरी और दवाई छिडक़ाव मशीन बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सरैया निवासी ओमप्रकाश पुत्र रघुनाथ सिंह ने 23 अक्टूबर को मंदिर से झटका मशीन, लिवगार्ड की छोटी बैटरी, दवाई छिडक़ाव मशीन और चार्जर चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर विशुनगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने चोरी के खुलासे के लिए तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष शशिकान्त कनौजिया के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सरैया रोड से श्याम सिंह पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम सरैया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ...