Kannauj News: मंदिर मार्ग से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख विकास खंड की ग्राम पंचायत अतरौली ब्राहिमपुर में स्थित जखैया महाराज मंदिर तक जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मंदिर जाने वाले चकरोड पर अवैध कब्जे के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो रहा है। इस संबंध में ग्राम ब्राहिमपुर निवासी शिवम मिश्रा ने उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी को शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल अजय गौतम को मौके पर जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान लेखपाल ने मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों ओर अवरोध होने की बात सामने आने पर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कानूनगो एवं राजस्व टीम का गठन कर पुन: मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.