Kannauj News: मंदिर परिसर में किसान नेता पर हमला, गंभीर घायल
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश शर्मा पर मंगलवार को सकरावा स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट के बाद आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थर भी फेंके। हमले में किसान नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया। किसान नेता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सतीश शर्मा मंगलवार को सकरावा स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.