Kannauj News: मंत्री क्षेत्र के होते हुए भी बिजली के लिए तरस रही जनता
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय बिजली कटौती से हो रही है। उमस और गर्मी के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। लगातार बिजली कटौती का असर घरों में लगे इनवर्टरों पर भी पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इनवर्टर पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और जरूरत के समय जवाब दे रहे हैं। बिजली के अभाव में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में उमस और गर्मी पहले से ही लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में कई घंटों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.