Kannauj News: भोर से ही मंदिरों में लगी शिव भक्तों की लंबी कतारें
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के हरिभानपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को भक्ति और आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा गांव शिवमय हो गया। तडक़े सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से आसमान गूंज उठा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दराज गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में कदम रखने की जगह तक नहीं बची, हर ओर सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का सागर लहराता नजर आया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़ तीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.