Kannauj News: भू विवाद में दंपति व बेटे से मारपीट
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में जमीन के विवाद को लेकर दंपति और उनके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता रविता पत्नी नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के ही जेठ विश्राम, जेठ बब्बू, भतीजे दीपू तथा एक अन्य आरोपी ने 4 अगस्त की शाम करीब सात बजे जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके पति नरेंद्र के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बेटे योगेंद्र के सिर पर भी चोट लगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से हमला, चार पर मुकदमा पीडि़ता का आरोप है कि जाते समय आरोपी पूरे परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.