कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रूपपुर असेह गांव में भूमि विवाद को लेकर एक भाई ने परिजन के साथ मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। घटना में दंपती घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सत्य प्रकाश पुत्र सरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने खेत की जुताई कराने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके भाई राम प्रकाश, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र दीपक और बहू रितिका ने गाली-गलौज शुरू कर दी। खेत की जुताई कराने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने सत्य प्रकाश के साथ मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंची उनकी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई...