कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली कन्नौज में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News:...