कन्नौज, सितम्बर 26 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। लगातार दो दिनों से हो रही भीषण बारिश का असर थाना समाधान दिवस पर भी देखने को मिला। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार विशुनगढ़ थाने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस के दौरान जनता की समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि, तेज बारिश के कारण थाना दिवस में कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने थाना विशुनगढ़ का निरीक्षण किया। बारिश के चलते उन्होंने छाता लगाकर थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना और बैरकों की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर प्राप्त होने वाले सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निष्...