कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के पूर्वी बाईपास फूटी मस्जिद के पास जीटी रोड हाइवे पर जुटी भीड़ को देख रूके बाइक सवारों के पीछे से आई एक अन्य दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सकरावा के बैगवां निवासी जयराम (45) पुत्र जगदीश और सतीशचंद्र पुत्र लालबहादुर व उनका 11 वर्षीय बेटा लकी के साथ बाइक से श्रंगीरामपुर जल भरने जा रहे थे। जब वह लोग शहर के पूर्वी बाईपास पर फूटी मस्जिद के पास पहुंचे, तो वहां सडक़ हादसे में मृत पड़े युवक को देखने को भीड़ जुटी हुई थी। ऐसे में वह लोग भी भीड़ को देख रूके, तभी पीछे से आई एक अन्य दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह लोग उछलकर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शै...