Kannauj News: भीड़भाड़ वाले बाजार में जमकर बिकी आतिशबाजी, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली के त्योहार से पहले नगर में आतिशबाजी की जमकर बिक्री हुई। भीड़भाड़ वाले बाजार में नगर के मुख्य मार्ग, नगर पालिका रोड समेत कई स्थानों पर चार पहिया ठेलियों पर आतिशबाजी सजाकर खुलेआम बिक्री की गई। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। इस बार प्रशासन ने आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने के साथ ही अलग स्थान भी चिन्हित किया था। पिछले कई वर्षों से आतिशबाजी का बाजार कैरदा संपर्क मार्ग से नई तहसील जाने वाले रास्ते पर एक खेत में लगता था। इस बार सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के सामने सडक़ के दूसरी ओर खाली पड़ी सरकारी जमीन को आतिशबाजी बाजार के लिए निर्धारित किया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा में दीपावली पर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.