कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। लगातार हो रही भारी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति गंभीर होने के बाद राज्य मंत्री असीम अरुण ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीएंडडीएस समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की और जलभराव वाले स्थानों से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए। मंत्री ने सबसे पहले धीरा ताल क्षेत्र की स्थिति देखी। अधिकारियों ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी के लिए रेलवे लाइन के पार अस्थायी पाइपलाइन बिछाकर पंप चालू किया गया है। इसके बाद जलस्तर करीब एक फीट नीचे आया है। मंत्री ने पानी को पुराने सामान्य स्तर तक लाने के लिए पंप लगातार चलाने और निकासी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएफओ कार्यालय क...