कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सपा की ओर से शुक्रवार को फर्रुखाबाद चौराहे पर विश्राम सिंह पाल के आवास पर पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलीगढ़ से आए पीडीए जनपंचायत के प्रभारी कुंवर बहादुर बघेल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पाल समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश सचिव जितेंद्र पाल ने भाजपा सरकार पर छात्रों और किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से छात्र परेशान हैं और कई युवा आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को खाद-बीज महंगे दामों पर मिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनपीके खाद की कीमत बढ़कर करीब 2400 रुपये तक पहुंच गई है। इससे किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा...