कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लगातार अत्यधिक बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र समेत जनपद के विभिन्न गांवों में बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं। इससे ग्रामीण परिवारों के सामने आर्थिक संकट के साथ रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना पांडेय ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रभावित परिवारों और किसानों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि अत्यधिक बारिश और जलभराव से किसानों की धान, धनिया, सब्जियों समेत विभिन्न फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल फसलें खराब होने से किसान आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रह...