कन्नौज, अगस्त 4 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे के तिर्वा रोड निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व समाजसेवी रमाकांत दुबे उर्फ ''टिल्लू'' का मंगलवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं कस्बे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि सोमवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल, छिबरामऊ ले गए, वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।दिवंगत कार्यकर्ता का अंतिम सफर परिजन उन्हें कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें तेज हृदयाघात आया और उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर सौरिख पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाज...