Kannauj News: भाजपा नेत्री ने वरिष्ठ पत्रकार का जाना हालचाल
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: विशुनगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी ने कस्बे में लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दिए जा रहे उपचार की जानकारी प्राप्त की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उनके साथ मुकेश द्विवेदी, ओमजी तिवारी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.