Kannauj News: भाकियू का तीसरे दिन भी धरना जारी
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का ग्राम बहबलपुर में चल रहा धरना-प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही का आरोप लगाया। धरनास्थल पर प्रशासन की ओर से सात दिन का समय मांगा गया। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम गठित कर राजस्व लेखपाल के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए। किसानों ने सवाल उठाया कि संबंधित प्रकरण में धारा 67 के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में ग्राम बहबलपुर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: धरना प्रदर्शन के बाद रात के अंधेरे में तोड़ दी दीवार धरने के दौरान यह भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.