कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास पर श्रीरामलीला कमेटी की बैठक हुई। जिसमें भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि इस बार नगरपालिका सभागार में 24 अगस्त को भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार को पालिका सभागार में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन सभी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने श्रीरामलीला कार्यक्रम के दौरान उसमें किसी न किसी पात्र के रूप में भाग लिया है। इसके लिए सभी पात्र कमेटी के व्यवस्थापक प्रेममुरारी दुबे व महामंत्री श्यामू चौहान कपूरी वाले को अपना नाम लिखवा दें। भरत मिलाप का कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें भाजपा विधाय...