Kannauj News: भक्ति और उल्लास के बीच गूंजा गणपति बप्पा मोरया
कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। नगर में गुरुवार को गणेश विसर्जन यात्रा आस्था, उत्साह और भव्यता का अद्भुत संगम बनकर सामने आई। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को बैंड-बाजा और डीजे की गूंजती धुनों के साथ पूरे नगर में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता चला गया और गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान लाल गुलाब की वर्षा और अबीर-गुलाल की रंगत ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। युवा जहां डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी पूरे श्रद्धा भाव से जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 11 दिन आराधना के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.