Kannauj News: भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम रही भव्य कलशयात्रा
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित भव्य कलश यात्रा ने धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। यह यात्रा सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालिकादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई विशुनगढ़ रोड के रास्ते श्री गंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस यात्रा में 751 महिलाएं लाल चुनरी में सजी-धजी, सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव के साथ चल रही थीं, जिसने पूरे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। कलश यात्रा के साथ श्री गोविंद सत् साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभात फेरी मंडल के संयोजन में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामकथा महामहोत्सव एवं दुर्लभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.