कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: कन्नौज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, जिला इकाई की बैठक तालग्राम में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी विकास खंडों में संगठनात्मक निर्वाचन व अधिवेशन की तिथियां तय की जानी है। कहा कि सितंबर के प्रथम सप्ताह से निर्वाचन की प्रक्रिया आयोजित होगी। ब्लाक स्तरीय चुनावों को लोकतांत्रिक, पारदर्शी प्रक्रिया के बीच कराया जाएगा। कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आधार है। जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ने सभी ब्लाक पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर इंद्रनारायन सिंह, रामकिशोर सिंह, जन्मेजय कुमार, नवीन मिश्रा, राधा पांडेय, शिव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...