कन्नौज, अक्टूबर 25 -- जिला एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित जिला एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, गति और शारीरिक दक्षता का दमखम दिखाया। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर जीत के लिए जोर लगाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों के बीच शॉटपुट, हाई जंप, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल्स, लॉन्ग जंप और जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए। वहीं, अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए। मैद...