Kannauj News: बैंड बाजों के साथ धूमधाम से होगा गणेशजी का आगमन
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर इंदिरा आवास कालोनी में बालाजी सेवा समिति की बैठक हुई, जिसमें गणेश महोत्सव की रूपरेखा बनाई गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि कलश यात्रा एवं बैंडबाजों के साथ गणेश जी पांडाल में विराजमान होंगे। रजनी सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि 14 सितंबर सोमवार को प्रात: बैंड बाजों एवं कलश यात्रा के साथ श्रीगणेशजी का आगमन होगा। 22 सितंबर मंगलवार बुढ़वा मंगल को सुंदरकांड पाठ, 23 सितंबर बुधवार को 56 भोग कार्यक्रम, 24 सितंबर गुरुवार को श्रीगणेश भोग एवं विशाल भंडारा तथा विशाल विसर्जन यात्रा 25 सितंबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से इंदिरा आवास कॉलोनी फर्रुखाबाद रोड से पश्चिमी बाईपास मुख्य बाजार होते हुए मां कालिका देवी मंदिर के आगे ककरारी तालाब प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.