कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा पश्चिमी बाईपास से शुरू हुई, जहां भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, ईओ अजय कुमार, जेई रविराज कौशल, सफाई लिपिक अमरदीप ने भगवान गणेश और महर्षि बाल्मीकि की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंड बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति भजनों के साथ शोभायात्रा ने पूरे नगर में उत्सवी माहौल बना दिया। शोभायात्रा में शामिल लगभग दो दर्जन से अधिक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में महर्षि बाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान को दर्शाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा पश्चिमी बाईपास से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों ...