कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। बैंक से रुपये निकालकर बाजार जा रही महिला के बैग से 17 हजार रुपये गायब हो गए। ग्राम कुड़री पुरवा निवासी प्रीती पत्नी बालवीर ने गुरुवार दोपहर जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 17 हजार रुपये निकाले और झोले में रख लिए। कुछ दूरी पर दुकान के पास बैग देखा तो नकदी गायब थी। रुपये गायब मिलने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके अलावा बाजार में भी लगे कैमरों की फुटेज देखी गई, लेकिन संदिग्ध का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...