Kannauj News: बेटी के घर न लौटने से आहत पिता ने दी जान
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सहरोई गांव में बेटी के घर वापस न लौटने से परेशान पिता ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के सहरोई गांव निवासी नारायण सिंह (40) पुत्र सुदामा सिंह की बेटी 18 मई को पड़ोसी गांव सराय ठेकू निवासी अपने प्रेमी अभी ठाकुर के साथ घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चलने पर 20 मई को नारायण सिंह ने प्रेमी अभी ठाकुर और उसके ताऊ छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों की तलाश के बाद करीब तीन महीने बाद युवती को बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती के न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.