Kannauj News: बेटी की छठी पर बजा रहा था डीजे, करंट लगने से युवक की मौत
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव में मंगलवार तडक़े बेटी की छठी के कार्यक्रम में डीजे बजाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए छिबरामऊ अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जैथरा थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी कल्लू पुत्र रनवीर सिंह करीब एक माह से अपने फूफा शेर सिंह के यहां नगला बरी गांव में रह रहा था। मंगलवार तडक़े करीब चार बजे घर में उसकी छह दिन की बेटी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ खुशी मना रहे थे। इसी दौरान कल्लू डीजे बजा रहा था। अचानक डीजे में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.