Kannauj News: बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर सराय प्रयाग के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।सोमवार की देर रात बाइक सवारी वक्त छिबरामऊ की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने सराय प्रयाग के निकट जीटी रोड पर बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को पुलिस ने उठाया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नौबस्ता (कानपुर) निवासी वरुण के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.