Kannauj News: बेकाबू वाहन ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, चालक गंभीर
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलाई के निकट तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के नया पुरवा निवासी 38 वर्षीय आशीष पुत्र श्रीराम एंबुलेंस चालक है। गुरुवार देर शाम वह कानपुर से एक मरीज को एंबुलेंस में लेकर उसे घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलाई के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.