कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के बाईपास रामगंज के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में दम तोड़ दिया।मंगलवार की देर रात ग्राम नादेमऊ निवासी बाइक सवार खुर्शीद 40 पुत्र अफजल अपनी ससुराल गोपाल नगर गुरसहायगंज आया हुआ था। तभी वह किसी काम से रामगंज बाईपास गया था। बाइक सवार खुर्शीद को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि बाइक सवार को ट्रक टक्कर मार कर भाग गया। घायल को आनन फानन एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज से उसे का...