Kannauj News: बेकाबू वाहन की टक्कर से दंपति घायल
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। जीटी रोड तेराजाकेट के समीप बाइक सवार दंपति को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। बाइक सवार दंपत्ति अपने भतीजे की मौत की सूचना पर ग्राम राजलामऊ जा रहे थे। बताया गया है कि ग्राम राजलामऊ निवासी सिकंदर खुर्जा में काम धंधा करता था। वहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर ग्राम माधौनगर (छिबरामऊ) निवासी सिकंदर की बुआ माया देवी अपने पति उदयवीर के साथ बाइक से अपने मायके ग्राम रजलामऊ भतीजे की मौत की खबर पर जा रही थी। तभी तेराजाकेट के समीप बाइक सवार दंपति किसी अज्ञात वाहन से घायल हो गए। जिन्हें हाईवे एंबुलेंस से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.