कन्नौज, जुलाई 22 -- Kannauj News: अमोलर, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के हैरो के नीचे दब गया। जबकि दूसरा कई फीट दूर जा गिरा। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने के बाद रुका। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव सीतापुरवा निवासी आलोक (18) पुत्र राजू और सुरजीत (35) पुत्र सरमन बुधवार शाम अमोलर-सीतापुरवा मार्ग पर सीतापुरवा मोड़ के पास अपनी बाइक के साथ खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आया एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरजीत ट्रैक्टर के हैरो के नीचे दब गए। जबकि आलोक ...