कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: जलालाबाद। कस्बे के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बुड़वा मंगल को लेकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर को सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजक जुटे हुए हैं। इस बार मंदिर में धार्मिक आयोजनों के साथ झांकी, जवाबी कीर्तन, महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

तैयारियों की स्थिति हनुमान बाबा के भव्य श्रृंगार की जिम्मेदारी कानपुर की टीम को दी गई है। वहीं फर्रुखाबाद की सुलभ ओम त्रिशूली आर्ट ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी। शनिवार शाम हुई बारिश से कुछ समय के लिए तैयारियों की रफ्तार प्रभावित हुई, लेकिन आयोजकों ने काम दोबारा शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम की योजना मंदिर परिसर में सजावट समेत अन्य व्यवस्थाओं को स...