Kannauj News: बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चार बकरियां और जेवरात चोरी कर लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर दिया। महिला के कानों के कुंडल और पैरों की तोडिय़ां भी छीन ले गए। घटना से पीडि़त परिवार में दहशत है। इंदिरानगर निवासी रविंद्र पाल के सर्वोदय आश्रम के पीछे स्थित मकान में चोरी की यह वारदात हुई। पीडि़त पक्ष के मुताबिक, तीन बदमाश मकान में घुसे थे। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। महिला के अनुसार, बदमाशों ने कहा कि वह किसी और के लिए आए हैं और उनसे उनका कोई मतलब नहीं है। इसके बाद वे चोरी कर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाश महिला के पहने हुए कुंडल और पैरों की तोडिय़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.