कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम रामपुर करसा में बुधवार को एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 60 वर्षीय खुशहाली उर्फ रामदत्त का शव उनके ही बंगले के अंदर बल्ली से अंगौछे के सहारे लटका मिला। सुबह जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी, गांव में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। गांव में लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मामला उस वक्त और उलझ गया, जब सामने आया कि खुशहाली पिछले एक महीने से एक विधवा महिला के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ था। झगड़े के बाद महिला अचानक वहां से चली गई और अगले ही दिन खुशहाली की लाश फंदे पर लटकी मिली। यहीं से कहानी ने रहस्यमयी मोड़ ले लिया। मृतक के भत...