Kannauj News: बुखार से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, शिविर, 56 मरीजों का इलाज
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के माधौनगर गांव में झोलाछाप के इलाज से बुखार पीड़ित 50 वर्षीय मुकेश शंखवार की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 56 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अन्य मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार दवाएं देकर उपचार किया गया। मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। माधौनगर में मुकेश शंखवार की मौत के बाद ग्रामीणों में बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर शिविर लगाया। डॉ. प्रेमचंद की मौजूदगी में फार्मासिस्ट नितिन और लैब टेक्नीशियन अखिलेश ने मरीजों की जांच की। शिविर में बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.