कन्नौज, सितम्बर 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार और अन्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा असर सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दिखाई देने लगा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढऩे से इमरजेंसी और गायनी वार्ड के सभी बेड फुल हो चुके हैं। हालात यह हैं कि अब मरीजों को द्वितीय तल में बने अतिरिक्त वार्डों में भी भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बुखार, कमजोरी, संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

आपातकालीन वार्ड की स्थिति इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती किया जा रहा है। वहीं बेड खाली न होने की स्थिति में मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। मरीजों की ब...