Kannauj News: बुखार की सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 42 मरीजों का हुआ इलाज
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज। हसेरन विकासखंड के गांग डेराकने में बुखार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। शिविर में कुल 42 मरीजों का उपचार किया गया। विभाग ने गांव की स्थिति सामान्य बताई है, हालांकि बारिश के मौसम को देखते हुए निगरानी और बचाव के उपाय जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन की ब्लॉक रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने गांव में शिविर लगाया। जांच के दौरान पांच मरीजों में मतली और उल्टी, 30 में चर्म रोग तथा सात मरीजों में सामान्य कमजोरी के लक्षण पाए गए। मरीजों को आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।टीम ने ग्रामीणों को ओआरएस पैकेट और क्लोरीन टैबलेट भी वितरित कीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.