कन्नौज, अक्टूबर 23 -- बीज बुकिंग और वितरण की समीक्षा Kannauj News: कन्नौज। रबी सीजन में किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने वितरण व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। कानपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने तालग्राम और जलालाबाद स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीज की उपलब्धता, बुकिंग और वितरण की स्थिति परखी। साथ ही वहां मौजूद किसानों से बातचीत कर कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक ने अधिकारियों से सरसों-राई मिनीकिट और गेहूं बीज की बुकिंग के संबंध में जानकारी हासिल की। सरसों-राई की मिनीकिट योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 82 प्रतिशत बुकिंग पूरी हो चुकी है। जिले में कुल 6250 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जि...