Kannauj News: बीज की दुकानों पर छापेमारी, 23 नमूने लिए, दो दुकानदारों को नोटिस
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: कन्नौज। रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने मंगलवार को जिले की तीनों तहसीलों में 37 दुकानों पर छापेमारी की। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की ओर से गठित कमेटी ने जांच के दौरान बीज के 23 नमूने लिए। वहीं, अभिलेख अधूरे मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी कर चार दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सदर तहसील में उपकृषि निदेशक संतोष कुमार यादव, तिर्वा में जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता और छिबरामऊ में अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी ने टीम के साथ दुकानों की जांच की। इस दौरान बीज की गुणवत्ता, वैधता अवधि, लाइसेंस, स्टाक रजिस्टर और बिक्री संबंधी अभिलेख देखे गए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: डीएओ की जांच में खराब मिली गुणवत्ता, भरे बीज के 28 नमूने जिला कृषि अधिकारी संतलाल गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.